Tranding
Fri, 27 Feb 2026 03:40 AM
व्यापार / Oct 19, 2025

जिला में धनतेरस के अवसर पर धनवर्षा में 250 करोड़ का हुआ कारोबार,रिकॉर्ड बीट।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

धनतेरस के अवसर पर बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल रही।सभी लोग विशेष कर,महिलाएं, किशोरिया,युवा,युवतियां, बच्चे,इसअवसर का लाभ उठाने के लिए विभिन्न प्रकार के सामानों के खरीदारी जमकर किये,जिसमें टीवी, फ्रीज,वाशिंग मशीन,कुलर मोबाइल,एलईडी,गीजर इनवर्टर,ओवन,सोने चांदी के आभूषण,फर्नीचर,गाड़ी, बाईक,ऑटोमोबाइल इत्यादि सामानों की बिक्री चरम सीमा पर रही इसके साथ थी अपहरण लगी हुई थी,चलने फिरने की जगह भी नहीं थी, इसअपार भीड़ में लोग एक दूसरे को झटका देकरआगे निकल रहे थे।व्यापारियों के चेहरे खिल उठे थे,बिके हुए सामान के पैसा रखने का जगह नहीं बन सका। व्यवसाय ने संवाददाता को बताया के लगभग ढाई सौ करोड रुपए का व्यापार इस धनतेरस के अवसर पर हुआ है,जो एक रिकॉर्ड है। संवाददाता ने समाचार संकलन करने के लिए इस अपार भीड़ में दुकान दुकान घूमते रहे और व्यवसाय से उनकी राय लेते रहे। संवाददाता ने देखा की सबसे अधिक भीड़ सोने चांदी के दुकानों पर लगी है,इसके अलावा बर्तन,इलेक्ट्रॉनिक सामान,कपड़े की दुकान, गोदरेजअलमारी,ट्रनक, प्लास्टिक कुर्सी के दुकानों पर भी भीड़ अपार भीड़ लगी हुई थी,सब लोग खरीदारी में व्यस्त थे। सोने चांदी के दुकानदारों ने संपद्धता को बताया कि इस वर्ष धनतेरस के अवसर पर काफी धन वर्षा हुई है, लोगअधिक से अधिक रुचि लेकर सोने चांदी के आभूषण खरीदे हैं। इसके साथ ही पटाखे को दुकान दुकानों पर भी कम भीड़ नहीं थी,महिलाएं विशेष कर झाड़ू खरीदने में व्यस्त थी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
51

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap