Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:16 PM

ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पड़कर कराई शादी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया स्टेडियम के पास छुपकर एक प्रेमी जोड़ा कुकर्म करने में व्यस्त थे,तभी ग्रामीणों ने देख लिया,जिससे उन दोनों जोड़ों को पड़कर शादी करा दी। इस पूरे घटना को किसी ने वीडियो बना लिया,जो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार दोनों बालिग़ हैं, पिछले दो सालों से एक दूसरे से प्यार करते हैं,दोनों का प्यार स्कूल टाइम से चला आ रहा है,वही दोनों कि घर की दूरी 3 किलोमीटर बताइए गई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।थानाअध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि पुलिस की टीम लालसरैया में बंगाली कॉलोनी वार्ड नंबर 7 स्थिति युवती के घर पहुंचे तो प्रेमी प्रेमिका और उनके परिजन फरार बताए गए।पुलिस ने मौके पर एक बाइक बरामद कर थाना ले आई है,जो उक्त युवक का बताया जा रहा है।उन्होंनेआगे बताया कि बखरियां पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी, युवक की मां,गुलाबी देवी ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि लालसरैया बंगाली कॉलोनी निवासी, रमेश सहनी और उनके 5 से 7 साथियों ने उनके बेटे का जबरन अपहरण करअपनी बेटी से शादी कर दी है,साथ हीअब दोनों को कहीं छिपा दिया है।थानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि वायरल वीडियो केआधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता की मां केआवेदन पर युवती के पिता,रमेश सहनी सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने दोनों युगल और उनके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी

Karunakar Ram Tripathi
48

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap