पथ संचलन में गूंजा भला हो जिसमें देश का वह काम सब किए चलो।
भारत समाचार न्यूज एजेंसी
गोरखपुर महानगर, उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रेमचन्द्र नगर के परशुराम शाखा से पथ संचलन निकाला। संघ स्थापना के एक सौ वर्ष पूर्ण होने पर पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने बस्तियों में भ्रमण किया। शताब्दी वर्ष मना रहे स्वयंसेवकों की टोली जगन्नाथपुर दुर्गा मंदिर परिसर में परशुराम शाखा पर एकत्र हुई। संघ की प्रार्थना के बाद भगवाध्वज लेकर पंक्ति में गीत गाते भारत माता की जयकार लगाते हुए संचलन किया। संगठन गढ़े चलो सुपंथ पथ पर बढ़े चलो भला हो जिसमें देश का वह काम सब किए चलो के बोल के साथ काशीपुर, घोष कंपनी चौक, हिंदी बाजार मार्ग होते हुए माली टोला, रायगंज, अलहदादपुर , शिव मंदिर होते वापस मंदिर परिसर पहुंचे। यहां भाग सह संघचालक शिवशंकर जी संघ की स्थापना व पंच परिवर्तन के लिए निर्धारित कार्य पर विस्तार से चर्चा किया। इसी क्रम में दक्षिणी बस्ति का पथ संचलन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर वापस मंदिर पर समाप्त हुआ । यहां पर नगर कार्यवाह शैलेन्द्र जी का उद्बोधन कार्यकताओं को प्राप्त हुआ । बौद्धिक कर्ता ने संघ के सौ वर्ष. के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि समाज को अपने राष्ट्र के प्रति जागरूक करना हमारा परम कर्तव्य है। अखिलेश्वर धर ने संबोधित किया। अनेक स्थानों पर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया नगर कार्यकारिणी व बस्तियों के प्रमुख के साथ सह संघचालक जयप्रकाश, डा विनय, सह नगर कार्यवाह रमाशंकर,कुंजबिहारी ,अनुराग,दिलीप गुप्ता, आनंद कुमार, सेवा प्रमुख अजय, अजय ओझा,गोपाल बबुना, संदीप, मूलचंद, प्रवीण,अवधेश, लचछू सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।