Tranding
Sun, 08 Nov 2026 03:50 PM

महात्मा गाँधी एव लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

आज समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय एक नवीन मार्केट मे भारत की आज़ादी के बापू और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओ ने अपने विचार रखे राष्टृपिता महात्मा गाँधी को गाली अपमानित करने वाले सत्ता मे बैठ कर देश की इंसानियत और भाई चारा खत्म कर रहे है और ईश्वर के दूत और ईश्वर के मानने वाले लोगों का जो अपने ही देश के संविधान और कानून द्वारा दी गई आज़ादी को मानने वालों का अपमान और बुलडोजर की कारवाही करके दोयम दर्जे का नागरिक बनाया जा रहा है संविधान मे दिये गए वोट के अधिकारों को और चुनाव जैसी पवित्र प्रक्रिया को खत्म किया जा रहा है भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्रिक देश है इसी गाँधी का देश है जिसको भाजपा की सरकार हिटलर शाही, तानाशाही से खत्म करना चाहती है आज दुनियाँ मे भारत देश को गाँधी का देश अहिंसा का देश और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक इंसाफ पहुंचाने वाले देश की मूल्यों मे गिरावट देखी जा रही है।

बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित रहे महासचिव जितेंद्र कटियार,उपाध्यक्ष मगन सिंह भदोऔरिया, उपाध्यक्ष योगेंद्र कुश्वहा, हरि प्रसाद कुश्वहा,एडवोकेट सोमेंद्र शर्मा, अनिल सोनक वारसी,अनिल सोनकर,वीरेंद्र सिंह पटेल, राहुल सविता, रितेश सोंनकर हीरेंद्र सिंह सेंगर, आदर्श द्वेदी, अभिषेक कटियार, नरेंद्र यादव, महिला सभा अध्यक्ष अर्चना रावल आदि लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
78

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap