Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:27 PM
अपराध / Sep 29, 2025

रफ्तार की कहर का शिकार बनी जीविका दीदी कुंती।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक जीविका दीदी को उनके खाता के माध्यम से 10 हजार का भुगतान हुआ था। इसी क्रम में, डीके शिकारपुर निवासी जीविका दीदी कुंती देवीअपने खाते को अपडेट कर कर पैसा निकालने के लिए अपने बेटे जितेंद्र के बाइक पर सवार होकर अपना खाता अपडेट करने यूनियन बैंक जा रही थी ताकि अपडेट कर कर पैसा निकाला जा सके,तभी अचानक पकड़ीढाला के पास बाइक नियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई,जिनका इलाज हेतुअनुमंडल अस्पताल में लाया गया,मगर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी के लापरवाही के कारण इलाज में देर होने से उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु होने के बाद परिजनों ने अस्पताल में दहाड़ मार कर रोने लगे।ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि उनकी मृत्यु हो जाने से पांच बच्चों के सर पर से मां का साया उठ गया। मृतिका घर से निकलने के पहले अपने बेटियों से कहकर निकली थी कि खाताअपडेट हो जाने के बाद पैसा निकाल कर लाऊंगी तो घर का काम किया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap