Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:36 AM

जिलाधिकारी द्वारा आयुर्वेद और होमियोपैथी विभाग की की गई समीक्षा

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आयुर्वेद और होमियोपैथी विभाग की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा बिंदुवार आयुर्वेदिक और होमियोपैथी विभाग की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने दोनों विभागों से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि कुछ दवाओं की कमी है। इसपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दवाओं के संदर्भ में इंडेट प्रेषित कर दें। उन्होंने कस्तूरबा बालिका विद्यालयों, परिषदीय विद्यालयों सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में स्थल चयन करते हुए आयुष वाटिका लगाने का निर्देश दिया, विशेषकर आयुष चिकित्सालयों में। इस सन्दर्भ में स्थल चयन करते हुए सूची एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने महंत दिग्विजयनाथ इंडोर स्टेडियम चौक बाजार और जिला क्रीड़ा स्टेडियम महराजगंज में योग का नियमित सत्र आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही अन्य स्थलों पर रोस्टरवार योगा प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि योगाभ्यास लोकप्रिय स्थलों पर लगाएं। साथ ही योगाभ्यास कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत क्रीड़ा स्थलों पर योग शिविर का आयोजन सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष विधा भारतीय चिकित्सा पद्धति की पहचान है। आयुष चिकित्सा न सिर्फ सस्ती है बल्कि इसका कोई दुष्परिणाम भी नहीं होता है। यह प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित विधा है। इसलिए इसको ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय बनाने का प्रयास करें।

बैठक में जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार, जिला होमियोपैथी अधिकारी डॉ आर.के. द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap