Tranding
Fri, 29 May 2026 03:24 AM

बाढ़ प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मधुबन क्षेत्र के बिनटोलिया में भ्रमण कर चिकित्सक ने बांटी दवाएं

धनंजय शर्मा

मऊः जनपद मऊ के मधुबन क्षेत्र बाढ़ प्रभावित लोगों में स्वास्थ्य की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यहां पर जुकाम, बुखार खुजली की समस्या लगभग सभी लोगों को है। पेयजल से होने वाली बीमारियां भी तेजी से पांव पसार रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर हो रहे संतोषपूर्ण राहतकार्य के बीच यहां रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में भी प्रयास करना नितांत आवश्यक है। यह बातें प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बिनटोलिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान वह बोल रहे थे।

डॉ सिंह ने कहा कि बाढ़ के बाद पानी में उतार आने के बाद भी अनेक प्रकार की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। इस दिशा में अभी से प्रयास करने पर उसे रोका जा सकता है। उन्होंने दो मुहल्लों में भ्रमण कर लोगों के स्वास्थ्य की जानकरी लिया। इस दौरान वहां आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य में 58 लोगों को खांसी, बुखार, गैस, खुजली व विटामिन की दवाओं का वितरण किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap