शिवा कन्या जूनियर हाईस्कूल मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज जनपद के धरमौली मे स्थित शिवा कन्या जूनियर हाईस्कूल मे देश के 79 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय तिवारी ने राष्ट्र ध्वज को फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय तिवारी के नेतृत्व मे सभी बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाला।
कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय तिवारी,पंकज मौर्या, जवाहिर मल्ल, भाष्कर राम त्रिपाठी, विद्यासागर सिंह, प्रीति विश्वकर्मा, पूनम शर्मा, किरन कुशवाहा सहित समस्त स्टॉफ व अभिभावक उपस्थित रहें।