Tranding
Sat, 30 May 2026 06:14 AM

12 अगस्त को महराजगंज के एक लॉन में भव्य तिरंगा महोत्सव का होगा आयोजन

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

12 अगस्त को जनपद के एक लॉन में भव्य तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में रक्तदान शिविर, तिरंगा गैलरी, विभिन्न विभागों के स्टॉल और तिरंगा सेल्फी प्वाइंट का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा तिरंगा महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले फ्रंटलाइन कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

तिरंगा महोत्सव में आमजन सहित विभिन्न लोगों द्वारा सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करने हेतु तीन सेल्फी प्वाइंट को भी बनाया जा रहा है। देश के प्रति समर्पण को व्यक्त करने हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वालंटियर के रूप में लोग देश के नाम रक्तदान कर सकते हैं।

मुख्य कार्यक्रम के उपरांत तिरंगा रैली का आयोजन कार्यक्रम स्थल से सक्सेना चौक तक किया जाएगा। इसमें कलेक्ट्रेट/विकास भवन सहित विभिन्न विभागों के कर्मी, पुलिसकर्मी, छात्र–छात्राओं सहित आमजन लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
78

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap