Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:32 AM

चानकी घाट से जगपुर कोठी तक पिच बनवाने की मांग

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

क्षेत्र के चानकी घाट से जगपुर वन चौकी तक जाने वाले फारेस्ट सड़क को क्षेत्र के लोगों ने पिचमार्ग बनवाने की मांग किया है ।

सदर विकास खण्ड के केवलापुर खुर्द गांव के चानकी घाट से शलामत गढ़ गांव के जगपुर वनचौकी को जोड़ने वाले इस सड़क की दूरी करीब दो किलोमीटर है ।वर्ष 1967 से इसी मार्ग के बीच मे एक प्राचीन बाजार लगता आ रहा है ।फुरसतपुर बाजार के नाम से क्षेत्र में प्रसिद्ध बाजार जनपद के प्रतिष्ठित बाजारों में से एक है ।इस बाजार तक क्षेत्र के लोगों को आने जाने हेतु यह मार्ग अति महत्वपूर्ण मार्ग है ।लेकिन जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण न तो यह मार्ग आज तक बन सका और न ही इस बाजार का ही विकास हो सका ।

लोगों का कहना है कि इस फारेस्ट रोड पर करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग छोटी मोटी दुकान करके अपनी आजीविका चलाते हैं लेकिन दुख की बात यह है कि बरसात के दिनों में इस मार्ग से होकर कोई गुजरना तक नहीं चाहता है जिससे स्थानीय लोगों की रोजी रोटी भी प्रभावित हो जाती है ।इतना ही नहीं बरसात में स्थानीय बच्चों को स्कूल आने जाने में भी कठिनाई उठानी पड़ती है ।इस क्रम में युवा नेता अशोक यादव सहित ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य,परीखन गुप्त, राम सवारे यादव,सुरेश प्रधान के अतिरिक्त अर्जुन प्रसाद,बच्चा साहनी,जितेंद्र साहनी,शशिकांत यादव आदि लोगों ने तत्काल मार्ग को पिच कराने की मांग किया है ।

Karunakar Ram Tripathi
161

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap