Tranding
Sat, 28 Feb 2026 06:35 AM

जिला जज ने किया जेल का त्रैमासिक निरीक्षण

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ लिया जेल की व्यवस्थाओं का जायजा

बंदियों का जाना हाल, दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिला जज अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया।

जिला जज द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। जिला न्यायाधीश ने मौजूद सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों के मानावधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। कुछ बंदियों द्वारा मा. उच्च न्यायालय में उनके केस की पैरवी न हो पाने का मुद्दा उठाये जाने पर जिलाधिकारी ने उच्च न्यायालय में गठित विधिक सेवा समिति के माध्यम से संबंधित बंदियों को विधिक सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया। उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को उचित चिकित्सा सेवा जेल प्रशासन उपलब्ध कराए। महिला बंदियों से मुलाकात कर जिला न्यायाधीश ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के संदर्भ में आश्वस्त किया। उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों को खेलकूद और शिक्षण हेतु आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जेल की साफ–सफाई और व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक आशीष रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
75

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap