Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:39 PM

नहर में नहा रहे 7 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने ली जान, शव बरामद

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के 52गढ़ी मंदिर के पास पुरानी त्रिवेणी नहर में नहाते समय मगरमच्छ ने 7 वर्षीय बच्चे को अपना शिकार बना लिया। मृतक की पहचान,शिवालाहा गांव निवासी,कविराज के बेटे, अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।संवादाता को मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक दोपहरअपने दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा था, इसी दौरानअचानक पानी से निकले मगरमच्छ ने उसपर हमला कर उसे नहर में खींच लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ ने बच्चों को इतनी तेजी से खींचकर पानी में ले गया,कि बच्चे को चिल्लाने का मौका भी नहीं मिला,पानी में गायब हो गया। परिजनों और ग्रामीणों के कई घंटे की खोजबीन के बाद शाम को शव प्राप्त हुआ। मगरमच्छ के हमले में बच्चे का एक हाथ और एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बाल्मीकिनगर थाने के अवर निरीक्षक,उत्तम कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।वन विभाग को भी घटना की सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर और जल स्रोतों में वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है,साथ ही स्नान पर रोक के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने की भी मांग की है।बाल्मीकिनगर रिजर्व से गंडक नदी निकलती है,जिसमें चंबल के बाद सबसे अधिक मगरमच्छ पाए जाते हैं वर्तमान में गंडक नदी से जुड़ी सभी नहरें खोली गई है, जिससे मगरमच्छ नहरों में प्रवेश कर रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap