Tranding
Fri, 29 May 2026 12:29 AM

एसपी ने एसडीपीओ समेत 16 पदाधिकारीयों को किया सम्मानित

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन ने बेहतर कार्य के लिए 16 पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।बेहतर नेतृत्व,कार्य कुशलता, जघन्य कांडों के त्वरित उद्बोभेदन, अभियुक्त की गिरफ्तारी, लंबित कांडों के निष्पादन, विधि व्यवस्था संधारण में बेहतर कार्य करने के लिए इन्हे सम्मानित किया गया है।

एसपी ने उनके कार्यों की सराहना की है। सम्मानित होने वालों में से सदर एसडीपीओ वन,विवेक दीप,सदर एसडीपीओ 2,रजनीश कांत प्रियदर्शी,नरकटियागंज एसडीपीओ, जयप्रकाश सिंह, मुख्यालय डीएसपी,कमलेश कुमार,सदरअंचल के पर्यवेक्षक पदाधिकारी, ज्वाला सिंह,नगर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह,शिकारपुर के पर्यवेक्षक पदाधिकारी, अनुज कुमार सिंह,नगर व मुफस्सिल थाना के पर्वेक्षण पदाधिकारी, प्रमोद कुमार यादव, बैरिया थानाअध्यक्ष, अंजेश कुमार, सीसीटीएनएस प्रभारी,अतुल राज,शनिचरी थानाअध्यक्ष, कृष्ण मुरारी, मटियारिया थानाअध्यक्ष, दुर्गेश कुमार, अनुसूचित जाति जनजाति थानाअध्यक्ष, विजय किशोर दास,अपराध पर्यवाचक गाजेंद्र सिंह,हिंदी शाखा प्रभारी,भारत भूषण, अभियोजन कोषांग व्यवहार न्यायालय के पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap