Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:42 PM

कान्हा गोशाला सोनौली का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा कान्हा गोशाला सोनौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु शेड, पशु आहार भंडार गृह आदि का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने गौशाला के गायों को गुड़ और केला खिलाया, तत्पश्चात गौशाला में पशु शेड व हरे चारे की व्यवस्था को भी देखा। जिलाधिकारी ने पशु शेड सहित गोशाला की व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गर्मी के मौसम के मद्देनजर पंखा लगवाने और अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि गोशाला को साफ–सुथरा रखें, पशुओं के लिए भी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने हरा चारा, पोषक आहार, और पेयजल व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

गौशाला के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने सोनौली में स्थित राम जानकी मंदिर में पूजन अर्जन किया। उन्होंने सोनौली बॉर्डर पर कोविड से सम्बन्धित स्कैनिंग सहित अन्य इंतजामोको भी देखा। जिलाधिकारी ने सीमा पर सघन चेकिंग और स्कैनिंग आदि का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, तहसीलदार कर्ण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap