Tranding
Mon, 13 Apr 2026 11:30 PM
कृषि / Jun 05, 2025

इंडियन ह्यूमन राइट्स एवं एनईआर मेन्स कांग्रेस यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया वृक्षारोपण।

श्रवण कुमार गुप्ता

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

5 जून को 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी-सुभाष दुबे 

पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए -शहाब हुसैन

इंडियन ह्यूमन राइट्स एवं सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनईआर मेन्स कांग्रेस यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया वृक्षरोपड़ कार्यक्रम गोरखपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर किया। इसी क्रम में आज लोको ग्राउंड परिसर में दर्जनों वृक्ष रोपड़ किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक सुभाष दुबे ,विशिष्ट अतिथि अखिलेश पाण्डेय, अल्ताफ हुसैन,अविनेश त्रिपाठी आदि रहे।

संरक्षक सुभाष दुबे जी बताया 

की 5 जून को 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस Same रूप में मनाने की घोषणा की गई थी।संयुक्त राष्ट्र दिवस दुनिया भर के लाखों लोगों को हमारे ग्रह की सुरक्षा और पुनर्स्थापना के साझा मिशन में साथ लाता है, सरकारों, व्यवसायों, समुदायों और व्यक्तियों को स्थायी परिवर्तन लाने के लिए सशक्त बनाता है।

इंडियन ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव शहाब हुसैन ने बताया कि हमारे ग्रह और पर्यावरण का भविष्य हमारे हाथों में है, हमें अभी से कदम उठाने चाहिए । हमें अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए अभी से समाधान ढूँढ़ने चाहिए और प्रदूषण और कचरे को कम करना चाहिए। प्रदूषण में योगदानकर्ता न बनकर मुख्य समाधान बनें। हरे रंग के बारे में सोचें और हमेशा हरे रंग के काम करें। हरा भरा चमन एक उज्जवल देश की उन्नति का साधन है।एक स्वास्थ जीवन के लिए शुद्ध वातावरण वायु की आवश्यकता होती है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के सुभाष दुबे,अखिलेश पांडेय, शहाब हुसैन ,सरदार तेजपाल सिंह,अविनेश त्रिपाठी,आसिफ सुल्तान खान,संदीप पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष अनिल निषाद,शक्ति सिंह,अखंड प्रताप सिंह,प्रभात मिश्रा,अल्ताफ हुसैन ,एस के.हुसैन,बहलजी,मो0अब्दुल्ला,विभेष सिंह,रामाश्रय यादव,अरुण कुमार,दीपराज कुमार,वेद प्रकाश,आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap