Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:10 AM

महिला का शव सिकरहना नदी के किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक महिला का शव सिकरहना नदी के किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला,वह सुबह से लापता थी,परिजनों ने मझौलिया थाना को सूचना देकर महिला की खोज शुरू कर दी थी,लेकिन इसी बीच सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने नदी के किनारे महिला का शव देखा,उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत की बताई गई है।मृतक की पहचान,बथना निवासी, शमशेर आलम की पत्नी,नजरउन निशा,उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है।घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना स्थल पर एफएसएल और डॉग्सक्वाड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।पुलिस ने संवाददाता को बताया कि महिला के गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं,साथ ही मुंह से खून निकल रहा है,जिससे प्रथम दृष्टिया गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है।

मृतक के मायके वालों ने आरोप लगाते हुए संवाददाता को बताया कि ससुराल वालों ने बताया कि मां जैनुला खातून,पिता,शेख मजबूला ने कहा कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया,उसके मायके और ससुराल की घर की दूरी महज 500 मीटर बताई गई है।घटना के बाद सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं,जिससे संदेह और गहरा गया है,मृतिका के तीन बेटे, बेटियां हैं।

India khabar
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap