Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:42 PM
धार्मिक / May 18, 2025

भव्य कलश यात्रा के साथ चकबहाउद्दीन में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत।

धनंजय शर्मा

सिकन्दरपुर(बलिया)उत्तर प्रदेश।

तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर चक बहाउद्दीन गांव(सिह कु बाबा स्थान निकट प्राथमिक विद्यालय पोस्ट मासूमपुर) में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत रविवार को भव्य कलश यात्रा निकालने के साथ हुई । जिस में काफी संख्या में धर्म प्रेमी पुरुष व मातृ शक्तियों ने भाग लिया।

यज्ञ मंडप से कलश लेकर निकले श्रद्धालु वन सती माता मंदिर पर पहुंचे जहां यज्ञाचार्य प्रादितत्पुरुष रंजीत परासर जी के नेतृत्व में 11 विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक विधि से पूजा कराई। सबसे पहले यजमानों ने जल भरा इसके बाद श्रद्धालुओं ने जल भरा।

भीषण गर्मी के बावजूद महिला और कन्या श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ यात्रा पूरी की।ध्वनिविस्तारक से धर्म और संस्कृति पर आधारित उद्घोष हो रहे थे श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा मार्ग भक्तिमय बना रहे थे रास्ते में अन्य धर्मप्रेमियों ने यात्रा में शामिल धर्मप्रेमियों को मीठा और जल उपलब्ध कराया इससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली यह महायज्ञ आगामी 26 मई 2025 नौ दिनों तक चलेगा। 

प्रतिदिन शाम 6 बजे से 7 तक प्रवचन अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक शक्ति सम्राट जी महाराज प्रतिदिन शाम 6 से 7बजे तक राम कथा का प्रवचन देंगे तथा काशी से पधारे पं०आदिशक्ति तिवारी जी महाराज के द्वारा 7 बजे से रात्रि 9.30 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन किया जाएगा।श्रीमद् भागवत कथा वाचक ने कहा कि कथा जीवन को सफल बनाती है कथा आत्मिक उन्नति का मार्ग है ईश्वर जीव और प्रकृति के ज्ञान को कथा कहा जाता है यह जीवन के लिए भोजन जितना जरूरी है।यज्ञ मंडप और पंडाल को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है मेन रोड के किनारे एक किलोमीटर तक झंडा और बैनर लगाए गए हैं पूरा गांव भक्तिमय माहौल में रंगा है।यज्ञ के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है अंतिम दिन महाभंडारे का आयोजन होगा नवयुवक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap