Tranding
Sat, 07 Nov 2026 11:00 PM

5 दिनों से लापता 7 साल की बच्ची का शव 4 टुकड़ों में पुलिस ने किया बरामद

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

5 दिनों से लापता 7 साल की एक बच्ची का शव 4 टुकड़ों में पुलिस ने खोजीकुत्ते के माध्यम से बरामद किया। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय के पीछे सिसबनिया सरीह की है।मृत बच्ची का पहचान बरवा गांव निवासी, सिपाही शाह की बेटी,प्रिया कुमारी के रूप में की गई है।

संवाददाता को ग्रामीण, शत्रुघ्न महतो में बताया कि सुबह सरें सरेह की तरफ गए थे तो इसी दौरान शव दिखा,जिसका सिर धड़ से अलग था,दोनों बांह भी शरीर से अलग,आंखें फटी हुई थी,कान भी कटा था,मेरे शोर मचाने पर स्थानीय लोगों के वहां पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी।सिपाही शाह ने संवाददाता को बताया कि आवेदन देकर बेटी की सनहा दर्ज कराया था,आवेदन में उन्होंने बताया है कि 5 दिनों से गांव मेंआराधना चल रही थी,प्रिया शाम को आराधना देखने गई,लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी,तभी गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के साथ ही पुलिस जांच में जुट गई।इसी दौरान सिस्वनिया सरेह में एक बच्ची का शव का छतविक्षत अवस्था में मिलने की सूचना मिली,परिजनों ने प्रिया के रूप में शव की पहचान की। FSL और डॉग्सकवाड की टीम जांच में जुट गई है।एसडीपीओ,विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

India khabar
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap