Tranding
Fri, 29 May 2026 08:19 PM
अपराध / Apr 22, 2025

भाई ने अपने सगे भाई को चाकू मारकर की हत्या

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक भाई ने अपने ही सगे भाई को चाकू गोंदकर हत्या कर दी है,घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि नगर थाना क्षेत्रअंतर्गत नौरंगाबाग़ की बताई गई है।इस घटना रात्रि समय में भाई ने अंजाम दिया।घटना के बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्त में

लेकर पूछताछ कर रही है।मृतक की पहचान,नौरंगाबाग निवासी,हरिशंकर प्रसाद के बेटे,साहिल कुमार,उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई है,वहीं आरोपी की पहचान,प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।संवाददाता को मोहलले वासियों ने बताया किआरोपी

युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है,उसका इलाज चल रहा है। सदर एसडीपीओ, विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है,पुलिस जांच में जुट गई है।घटना स्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंचकर जांच कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap