Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:50 AM

विश्व लिवर दिवस पर शारदा नारायण हास्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जन जागरुकता संग 147 लोगों की हुई फाइब्रो स्कैन जांच

धनंजय शर्मा

मऊः विश्वलिवर दिवस पर शारदा नारायण हॉस्पिटल में स्वास्थ्य के लिए जन जागरूकता शिविर आयोजित हुआ।जिसमें जन जागरूकता संग 147 लोगों की फाइब्रो स्कैन जाँच हुई। जिसमें लिवर स्वास्थ्य लाभ से संबंधित जानकारी दी गई। डॉक्टर का कहना है कि लिवर का फैटी होना जिन्दगी के लिए खतरनाक हो सकता है। मोटापा, मधुमेह, शराब का सेवन और कुपोषण, गलत दवाओं के प्रयोग आदि अनेक कारणों से लिवर फैटी हो जाता है। लिवर सिरोसिस का इलाज नहीं किए जाने पर इससे लिवर फेलियर होने या लिवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही वजन कम होना, त्वचा व आंखों का पीला होना तथा पेट व अंग में कमजोरी के कारण भी हो सकता है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने शनिवार को विश्वलिवर दिवस पर शारदा नारायण हास्पिटल में आयोजित जन जागरुकता तथा निःशुल्क फाइब्रो सिरोसिस स्कैन जांच में ये बातें कही।

डॉ सिंह ने बताया कि इस वर्ष की थीम भोजन ही दवा है। फैटी लिवर से बचने के लिए चीनी, शराब, वसायुक्त भोजन, मांस, खराब जीवनशैली, वायरल संक्रमण आदि से बचना चाहिए। गर्म पानी का प्रयोग करना लीवर के लिए उपयुक्त होता है। इस शिविर डॉ राहुल कुमार, डॉ शमशाद अहमद, डॉ सतीश सिंह, डॉ नवीन श्रीवास्तव ने 147 लोगों के एलएसएम व केपीए टेस्ट, शुगर, ब्लडप्रेशर की जांचकर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap