Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:12 AM

शिक्षक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

प्रातःकाल में एक शिक्षक ने अपने कमरे में दरवाजा बंद करके पंखे से लटक कर फांसी लगा ली,शिक्षक के आत्महत्या करने का क्या कारण है,यह अभी तक पहेली बना हुआ है। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि शिक्षक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है,यह राजकीय मध्य विद्यालय जोगीराहा में 2022 से पोस्टेड था,कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस मामले के जांच में जुड़ गई है। सुसाइड नोट में लिखा है "आई लव यू बेबी", मेरी मां का ख्याल रखना,मां और बहन के लिए लिखा,आप लोग मुझे माफ कर देना,आप लोगों ने मुझे बहुत समझाया,लेकिन मैं समझ नहीं पाया। इस तरह के सुसाइड नोट से यही प्रतीत होता है कि शायद यह शिक्षक प्रेम प्रसंग में संलग्न था,जैसा कि सुसाइड नोट में उसने लिखा है।"आई लव यू बेबी" से यही समझा जा सकता है कि शायद यह प्रेम प्रसंग का मामला है।इसका खुलासा तब होगा जब शिक्षक के परिजन से संपर्क कर वस्तु स्थिति की जानकारी हासिल करेगी,और अपनी जांच में पुलिस विस्तृत रूप से सत्यता की जांच कर पाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap