हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक इंजीनियर की हुई मौत
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बेतिया गोपालगंज नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक एमटेक छात्र (इंजीनियर) की मौत हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि नौतन थाना क्षेत्र के बनकटवा मध्य विद्यालय के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उक्त युवक को कुचल दिया,जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान, बनकटवा वार्ड नंबर 7 निवासी,मुकुल राम के 24 वर्षीय पुत्र,प्रीतम कुमार के रूप में की गई है। संवाददाता को पता चला है कि प्रीतम कुमार,रात्रि समय खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था,इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलती ही नौतन थाना पूरा दलबल के साथ पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज दिया। नौतन थाना प्रभारी, राजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि घटना की सूचना मिली है,अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। प्रीतम हाल ही में पंजाब से एमटेक की पढ़ाई पूरी करके घर पर लौटा था।
वहअपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था,अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी।इसके दोनों बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है, और इसकी एक बहन भी है।
बेटा की इस मौत पर परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है,पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में गम का माहौल छा गया है,मातमी सन्नाटा फैल गया है।