Tranding
Fri, 29 May 2026 08:52 PM

पवित्र ईद पर्व की नमाज अदा करने हेतु बड़ी ईदगाह पूरा सजधज कर हुआ तैयार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नगर थाना क्षेत्रअंतर्गत,नया टोला वार्ड,नंबर12 में स्थित बड़ी ईदगाह में,ईद की नमाजअदा करने हेतु वृहद रूप से मरम्मती,साफ सफाई, रंगरोगन,पेंट व साजसज्जा का काम पूरा हो गया।ईदगाह केअंदर,बाहर साथ ही सटे कब्रिस्तान केअंदर भी साफ सफाई का कामअंजाम पा गया।बड़ी ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष,डॉक्टरगुलजारअहमद सचिव,जुनेद मुनाजिर,एजाज अहमद वअन्य सदस्यों ने मिलकरअपने सामने खड़ा होकर,साफ सफाई,रंगरोगन, पेंट,साजसज्जा का काम

कराया,साथ ही ईद की नमाजअदा करने हेतु सारे प्रबंध को मुकम्मल कर लिया। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी बड़ी ईदगाह व उससे सटे कब्रिस्तान की साफ सफाई का कामअंजाम पा गया।बड़ी ईदगाह कमेटी केअध्यक्ष, सचिव तथा सभी सदस्यों ने मिलकर इस काम कोअंजाम दिया,साथ ही इस काम को कराने में जो खर्चआया वह ईदगाह कमेटी के फंड सेअदा किया गया,जैसा कि हर वर्ष किया जाता है। ईद की नमाज अदा करने में,ईदगाह में बहुत सारे सामान का इंतजाम करना पड़ता है,जैसे माइक, साउंड बॉक्स,जाजीम,चुना, सीधा शफ लगाने हेतु निशानं देही करना,बुजुर्ग,बीमारग्रस्त लोगों के बैठने के लिए कुर्सी,पीने का पानी का इंतजाम करना होता है।

बड़ी ईदगाह कमेटी केअध्यक्ष, ने संवाददाता को बताया कि इस बड़ी ईदगाह मेंअभी भी बहुत सारे जरूरी काम बाकी रह गए हैं,जिनको कराना बहुत ही जरूरी है,इसके लिए बड़ी रकम की जरूरत पड़ रही है,इसमेंआप लोग की मदद की जरूरत है,ताकि जो काम बाकी रह गया है,उसको पूरा करा दिया जाए।

बड़ी ईदगाह कमेटी केअध्यक्ष, सचिव,सदस्यों ने जनहित में मुस्लिम भाइयों से सेअपील की है किआप लोग दिल खोलकर चंदा दें,ताकि बचे हुए काम को अंजाम दे दिया जाए।

Karunakar Ram Tripathi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap