Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:14 PM
धार्मिक / Mar 20, 2025

रोजेदारों ने अल्लाह के हुक्म का पालन करते हुए रोजा, नमाज व अन्य इबादत की।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

रोजेदारों ने अल्लाह के हुक्म का पालन करते हुए रोजा, नमाज व अन्य इबादत की। शाम को सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार कर पूरी दुनिया में अमन व भाईचारे की दुआ मांगी। सभी मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं। गुरुवार को 12वां रोजा पूरा हो गया। करीब 13 घंटा 25 मिनट का लम्बा रोजा मुसलमानों के सब्र व शुक्र का इम्तिहान ले रहा है। तरावीह की नमाज का सिलसिला जारी है। मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में चहल पहल रह रही है। रेती, घंटाघर, शाह मारूफ, गीता प्रेस, गोलघर आदि के बाजार में ईद की खरीदारी शुरू हो चुकी है। महिलाएं इबादत के साथ बाहर की जिम्मेदारी बाखूबी निभा रही हैं। दर्जियों की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। सेवई, खजूर, मिस्वाक, टोपी, तस्बीह, इत्र की मांग बढ़ गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap