Tranding
Fri, 24 Apr 2026 06:35 PM

ट्रेन में यात्रा करते समय रिटायर्ड होमगार्ड इंस्पेक्टर का हृदय गति रुकने से हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक रिटायर्ड होमगार्ड इंस्पेक्टर जो साठी थाना के बरवा गांव निवासी 70 वर्षीय रविंद्र रावत की मौत ट्रेन में यात्रा करते समय हो गई। संवाददाता को पता चला है कि रविंद्र रावत इलाज के लिए चनपटिया स्टेशन से गाड़ी संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली इलाज के लिए जा रहे थे,जब ट्रेन चटपटिया से खुली तो साठी के पास उनके सीने में तेज दर्द होने लगा,अन्य यात्री कुछ समझ पाते तब तक वह बेहोश होकर गिर पड़े। यात्रियों ने इसकी सूचना बेतिया जीआरपी थाना को दी जीआरपी थाना बेतिया ने नरकटियागंज को इसकी सूचना दी,नरकटियागंज स्टेशन मास्टर ने मेडिकल टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे तब तक उनका देहांत हो चुका था।

Karunakar Ram Tripathi
49

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap