Tranding
Fri, 29 May 2026 08:29 PM
धार्मिक / Mar 08, 2025

श्रीराम विवाह का मंचन देख हर्षित हुए श्रद्धालु

कतरारी, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

परतावल क्षेत्र के पिपरलाला धाम समय माता मंदिर परिसर में शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर चल रहे रामलीला में शुक्रवार की देर रात कलाकारों ने श्रीराम विवाह, कलेवा और सीता विदाई का जीवंत मंचन किया। विदाई देख दर्शकों की आंखें छलछला गईं। दर्शकों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया था। रामलीला मंचन के क्रम में सीता स्वयंवर के बाद राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह की तैयारियों में जुट जाते हैं। जनकपुर को फूल-मालाओं से सजाया जाता है। बाद में विधि-विधान से श्रीराम और सीता जी का विवाह होता है। देवी-देवता पुष्पों की वर्षा करते हैं। श्रीराम विवाह के दौरान विवाह गीतों की प्रस्तुति कर कलाकारों ने श्रद्धालुओं को खूब गुदगुदाया। विवाह संपन्न होने पर कलाकारों ने सीता विदाई का मंचन किया। रामलीला के दौरान बीच-बीच में जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे थे। रामलीला मंच का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काट कर किया । यज्ञाचार्य पंड़ित रंजीत पाण्डेय , आचार्य पवन कृष्ण शास्त्री , पंड़ित नित्यानंद उपाध्याय , मुख्य यजमान चंद्रभूषण पाण्डेय , रमेश सिंह , पिंटू शर्मा , विद्या सागर शर्मा , रुद्रेश पाण्डेय , अवधेश पाण्डेय, सत्यप्रकाश सिंह , अनिमेष सिंह , पंकज तिवारी , भोलू यादव , रविन्द्र गोंड़ मौजूद रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap