Tranding
Sat, 25 Apr 2026 04:05 AM

जंगल धूसड़ चौराहे पर महाराणा प्रताप व महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा लगाने के लिए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सदर तहसील के चरगांवा विकास खंड के जंगल धूसड़ चौराहे का नाम महाराणा प्रताप व महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा लगाने के लिए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र सोमवार को मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से भेजा गया है । व्यापार मंडल जंगल धूसड़ के तत्वावधान में रविवार को हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि सदर संसदीय क्षेत्र के पिपराइच विधानसभा के अंतर्गत गोरखपुर पिपराइच मार्ग पर स्थित जंगल धूसड़ चौराहा का नाम बदलकर महाराणा प्रताप अथवा महंत अवैद्यनाथ के नाम पर करके उनकी प्रतिमा लगवाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है । महामंत्री रामधनी निषाद ने कहा कि जंगल धूसड़ चौक के 10 किलोमीटर दूर क्षेत्र तक की ग्रामीण व शहरी जनता का आना जाना इसी चौराहे से होकर प्रतिदिन गुजरता है । उपाध्यक्ष किशुनदेव निषाद ने कहा शिक्षा का हब बन रहे इस क्षेत्र के जंगल धूसड़ चौराहे का नाम समाज में संतुलन व सामाजिक समरसता, राष्ट्र व धर्म के प्रेरणा स्त्रोत व रक्षक महंत अवैद्यनाथ व महाराणा प्रताप के नाम पर करने के लिए क्षेत्र वासियों ने सुझाव दिया है। 

इस अवसर पर विनय मिश्रा, ब्रह्म गुप्ता, कृष्ण मोहन, चन्द्र शेखर, अजय कुमार, रामदरस, रामजन्म, अरुण निषाद, अभिषेक, आदर्श, सूरज निषाद, किसनलाल व राजेंद्र प्रसाद सहित तमाम व्यापारियों ने भी बैठक को संबोधित किया ।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap