Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:57 PM

मुफॉसिल थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, प्राथमिकी हुई दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से16 वर्षीय किशोरी काअपहरण कतिपय तत्व ने कर लिया है।इस संबंध में लड़की की मा ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाअध्यक्ष, अभिराम सिंह ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की खोज शुरू कर दी गई है।मामले की जांच दरोगाअमरजीत कुमार पाठक कर रहे हैं। प्राथमिकी में लड़की की मा ने बताया कि 16 फरवरी के रात्रि 1:00 बजे उनकी नींद खुली तो देखा की बेटी घर में नहीं थी, यहां पर एक छोटा सा मोबाइल पड़ा हुआ था,उन्होंने बताया कि पूर्व में नौतन के जगदीशपुर का रहने वाला संतोष कुमार धमकी देता था कि अपहरण कर लेंगे,उसने ही लड़की काअपहरण कर लिया है।आरोपी के घर लड़की के परिजन मिले तो उन लोगों ने आश्वासन दिया कि लड़की वापस आ जाएगी, परंतु लड़की वापस नहीं आई, उसके बाद लड़की की मां ने संतोष कुमार और उसके परिवार के चारअन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap