Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:57 PM

प्रशिक्षण से पहली बार लौटे इंडियन आर्मी के पैरा स्पेशल फोर्स के जवान का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत

धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड (बलिया)

पैराएसएफ (पैरा स्पेशल फोर्स) में पैरा ट्रूपर पद पर तैनाती मिलने के बाद क्षेत्र के ग्राम भीटा भुवारी जिऊतपुरा निवासी 25 वर्षीय सत्यम कुमार यादव का प्रथम आगमन पर बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।बताते चलें कि गणतंत्र दिवस के दिन रविवार को पहले आगमन पर माता सावित्री देवी ने आंखों में खुशी की आंसू लिए घर के दरवाजे पर आरती ही नहीं उतारी बल्कि माथे पर सिन्दूर का टीका भी लगाया। इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना रहा। 

ट्रेन से उतरने के बाद सत्यम यादव का स्टेशन से बाहर बेसब्री से बाहर इंतजार कर रहे पिता विनोद कुमार यादव 'मानव' अपने पुत्र को सेना की वर्दी में देख फूले नहीं समा रहे थे। उन्होंने पहला माला पहनाकर पुत्र को गले तथा सीने से लगाकर पिता पुत्र प्रेम को प्रदर्शित किया। फिर अन्य लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

स्थानीय नगर के नेता जी सुभाषचंद्र बोस, चौधरी

चरण सिंह तिराहे पर चौधरी चरण सिंह तथा चौकियां मोड पर संविधान निर्माता बाबा भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर सत्यम यादव ने माला पहना कर नौकरी पाने का फर्ज निभाया।

पिता विनोद कुमार यादव की माने तो सत्यम यादव दिल्ली में तैनात था, वह घर पर मिलने पहली बार आया है। अब कहां तैनाती मिलेगी, किसी को नहीं पता है।

  इतना ही नहीं सत्यम यादव ने अपने पिता विनोद यादव मानव संग दर्जनों लोगों के साथ बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन से चलकर बेल्थरा रोड़ नगर में विभिन्न जगहों पर झंडा रोहण किया।

फिर खुली कार में बस स्टेशन होते हुए अपने गांव भीटा भुवारी जिऊतपुरा पहुंचकर मानव धर्म आश्रम पर झंडा फहराने के उपरांत राष्ट्र गांन की प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम का समापन किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ सीयर के अध्यक्ष रामभवन यादव, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव, सूबेदार भाई, संजय सिंह, राजेंद्र यादव, बृजेश यादव, गोविन्द प्रसाद, मनीष जायसवाल, अरशद हिंदुस्तानी आदि लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap