Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:20 AM

भीषण ठंड को लेकर कम्बल वितरण करने के साथअलाव जलाने की मांग:-सुरैया सहाब

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

भीषण कड़ाके की ठंड को देखते हुए,सामाजिक कार्यकर्ता सह मानवाअधिकार कार्यकर्ता,सुरैया सहाब ने जिला के आपदा प्रबंधन विभाग से जनहित में मांग की है कि इस भीषण कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूरे नगरीय क्षेत्रों के सभी चौक चौराहों, हरीवाटिका चौक, समाहरणालय चौक,रेलवे स्टेशन,न्यू बस स्टैंड चौक, बंगाली कॉलोनी चौक,तीन लालटेन चौक, शोआ बाबू चौक,पावर हाउस चौक,इमली चौक,बेतिया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटलपरिसर,छावनी चौक पीपल चौक,पिपरा चौक, उत्तरवारी पोखरा चौक,चेक पोस्टआईटीआई चौक, आश्रयगृहों,रिक्शा स्टैंड,टांगा स्टैंड परअलाव जलाने के साथ साथ गरीबों,असहायों

वृद्ध,विकलांग,गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों जरूरतमंदों के बीच इस ठंड से मुक्ति देने वाला कम्बल, जिसकी आकार, प्रकार,साइज की गुणवत्ताअच्छी हो,उसका ही वितरण का काम अभिलंब कराया जाए ताकि इस भीषण कड़ाके की ठंड से मानव जीवन को बचाया जा सके। समाज सेवी एवं मानव अधिकार कार्यकर्ता,सुरैया सहाब ने जिला पदाधिकारी से जनहित में मांग करते हुए इस

भीषण कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला के सभी विद्यालयों में अध्यनरत वर्ग 1- 8 तक के छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश निर्गत करना चाहेंगे, ताकि इस भीषण ठंड में बच्चों का जीवन बचाया जा सके।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap