Tranding
Fri, 29 May 2026 08:38 PM

बाबा बालखंडी नाथ आश्रम पर हो रहे राजसूय महायज्ञ में 120 से अधिक लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सलाह व दी गई दवाइयां..

धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के तट पर स्थित बाबा बालखंडी नाथ आश्रम पर हो रहे 108 कुंडिया कोटि होमान्तक अद्वैत राजसूय महायज्ञ "सार्थक सहयोग फाऊंडेशन" द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर के 11 दिन क्षेत्र वासियों के इलाज हेतु विशेष कर महिलाओं के लिए चंदन क्लीनिक के डॉक्टर आकृति कुशवाहा एवं डॉक्टर चंद्रकांत वर्मा द्वारा लगभग 120 से अधिक लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सलाह व दवाएं दी गई। डॉक्टर आकृति के द्वारा बताया गया कि घर की महिला अगर निरोग रहेगी तो पूरे परिवार में समृद्धि का माहौल बना रहता है। इसलिए उनके इलाज हेतु उचित उपचार करना चाहिए। दुर्गेश चतुर्वेदी ने बताया कि "सार्थक सहयोग फाउंडेशन" द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का मुख्य कार्य सभी लोगों को निरोग रखने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष योगदान मांधाता यादव, अजय सिंह, अनूप राय, सुधीर यादव, जितेंद्र यादव, प्रवीण चौरसिया आदि द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap