चौसा के मोरसंडा मे अब हर घर से उठेगा कचड़ा..
नौशाद आलम
चौसा, मधेपुरा, बिहार
लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के तहत चौसा प्रखंड अंतर्गत मोरसंडा पंचायत में डोर-टू-डोर कचरा उठाव ई रिक्सा व ठेला रिक्सा को मंगलवार को एस आर पी गुड्डू कुमार बैठा,मुखिया शेखर पासवान,सरपंच रतन प्रसाद शर्मा ने संयुक्त रूप फिता काटकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मंच संचालन मो यासीर हामीद ने किया वही कार्यक्रम के बाद हरी झंडी दिखा कर सभी वार्ड मे ठेला रिक्सा को उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनेशपुर से रवाना किया। मुखिया शेखर पासवान ने बताया कि मोरसंडा पंचायत के 12 वार्ड के सभी घरों में सुखा व गीला कचरा के लिये दो डस्टबिन लगाया जायेगा। इसके कचरा के उठाव के लिये हर वार्ड एक कर्मी की नियुक्ति की गई है।उन्होंने बताया कि सभी वार्ड मे कर्मी की कचरा निस्तारण के लिये नियुक्ति की गयी है.जो घर-घर जाकर सूखे व गीले कचरे का उठाव कर निर्धारित स्थल पर डंपिग करेगा कचरा प्रसंस्करण इकाई भवन पर पहुंचायेगे.जहां उक्त कचरे को जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा.जिसे सस्ते कीमत पर पंचायत के लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा. मुखिया ने उपस्थित लोगों कहा कि आप सभी स्वच्छता कर्मयोगी सरकारी कार्य का एक हिस्सा है.आपका कार्य संतोषप्रद होना चाहिए. उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में एक-एक ठेला उपलब्ध कराया गया है.एस आर पी गुड्डू कुमार बैठा ने बताया कि चौसा प्रखंड मे पहले चार पंचायत उसके बाद मोरसंडा मे कचरा प्रबंधन की योजना शुरू की जा रही है.उन्होंने बताया कि गीला कचरा को हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग में तो ला सकते हैं.लेकिन सूखा कचरा अपने दैनिक जीवन में उपयोग में लाना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 2016 में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत की गई थी.प्रथम चरण में सबों की मदद से हर घर तक शौचालय का निर्माण व उपयोग में लाकर कृति स्थापित किए.वहीं दूसरे चरण के तहत हर घर तक गीला कचरा व सूखा कचरा प्रबंधन को सफल बना सकते हैं.वही प्रखंड समन्वयक सीताराम ठाकुर ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रथम चरण में सभी को शौचालय की सुलभता उपलब्ध कराते हुए ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया था.अब लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के अंतर्गत सभी गांवों को स्वच्छ एवं समृद्ध गांव बनाना है.इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मुमताज आलम, मनोज मंडल,पंकज मंडल,बालकृष्ण चौधरी, मनोज मुनी, स्वच्छता पर्यवेक्षक नित्यानंद कुमार, संजय कुमार,यासिर हामीद, विकास कुमार पंडित,राहुल कुमार यादव,मोहम्मद नफीस, रामजीवन कुमार, स्वच्छता कर्मी किशन कुमार,अशोक मंडल,अनिल मिस्री,अनिल मंडल, डा फुलेश्वर मंडल, सुरेन्द्र मंडल, पूर्व मुखिया जयकृष्ण मंडल, डा जीवन कुमार ज्योति,के अलावा सभी वार्ड सदस्य सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।