Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:12 PM

संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय के बैठक हाल में गोष्ठी का आयोजन..

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज 26 नवंबर मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय के बैठक हाल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हम समाजवादियों के लिए भारत का संविधान किसी भी ग्रन्थ से अधिक पवित्र हैं। आज संविधान दिवस पर इसकी सुरक्षा एवं मजबूती हेतु समाजवादी साथी कोई भी कुर्बानी देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते है।

   इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि देश और समाज के तरक्की का एक मात्र रास्ता संविधान ही हैं। आज कुछ फासिस्टवादी ताकते देश के संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं जिन संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए देश के अनेक वीरों ने अपनी शहादत दिया उसे अतिक्रमित करने के किसी भी प्रयास का मुंहतोड़ जवाब समाजवादी पार्टी देगी।

   रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में हमारे संविधान ने सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अधिकार दिया वह है मतदान का अधिकार लेकिन उसे में प्रशासनिक एवं तकनीकी रूप से उस अधिकार को भी अतिक्रमित करने की तस्वीरें दो चार रोज पहले देखने को मिली जो सर्वथा चिंतनीय एवं निंदनीय हैं। इन परिस्थितियों से देश बचाने के लिए देश और प्रदेश के लोगों को समाजवादी पार्टी को ताकत देनी होगी।

   इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय"कान्हजी "ने उपस्थित लोगो को संविधान की प्रति पर हाथ रखवाकर उसपर चलने और उसकी सुरक्षा की शपथ दिलाई।

     इस अवसर पर बीरबल राम, कामेश्वर सिंह राजन कन्नौजिया, नरेन्द्र गोड,रविंद्र यादव, कामेश्वर यादव, रामेश्वर पासवान,सोयबुल इस्लाम, रामनाथ पासवान, रामनाथ पटेल सुभाष यादव आदि ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap