Tranding
Wed, 15 Apr 2026 05:45 PM
अपराध / Nov 10, 2024

चोरी करने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार।

कब्जे से चोरी 01 अदद चोरी की एम्पलीफायर (डी0जे0)बरामद।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अकुंश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी/पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में म0उ0नि0 दीप शिखा रंजन चौकी प्रभारी एम्स मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 541/2024 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त अतीश साहनी उर्फ डाकू को चोरी का 01 अदद चोरी की एम्पलीफायर (डी0जे0) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

09/10.11.2024 की रात्रि 02.30 बजे के करीब अभियक्त द्वारा दो अदद एम्पलीफायर चोरी कर लेने सम्बन्ध में वादी मुकदमा से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap