Tranding
Mon, 09 Nov 2026 04:36 AM

सूफी मजहर मस्तान को सैंकड़ो नमदीदा लोगों ने किया सुपुर्द ए खाक..

शाहपुर पटोरी / हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिला के नगर परिषद् शाहपुर पटोरी वार्ड संख्या 11 हवासपुर निवासी सूफी अल्हाज मोहम्मद मजहर मस्तान कादरी के इंतेकाल के बाद सैकड़ों लोगों ने मकामी कब्रिस्तान में सुपुर्द खाक किया । सूफ़ी साहब के नमाज़ ए जनाजा शुक्रवार जुमा के नमाज के बाद मौलाना मुश्ताक अहमद ने पढ़ाया। सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर उनकी के लिए दुआएं मगफिरत की। बताया जाता है कि सूफ़ी साहब बहुत ही नेक खुश एखलाक इंसान थे। उन्होंने चार बेटी और दो बेटा को छोड़ गए, सभी की शादी हो चुकी है, दो बेटा है जो एक BPSC से शिक्षक बना है । बिहार के कोने कोने से आए मुरीदो के आंखो में आसू रुक नही रहे थे। उनके जाने के बाद उनके गाँव सहित आस पास के कई क्षेत्र में काफ़ी मलाल है।

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap