Tranding
Sun, 08 Nov 2026 05:26 PM

3 घाटों के निर्माण हेतु नए छठ पूजा घाटों का शिलान्यास पूजन निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विधानसभा अंतर्गत छठी मैया के पूजन हेतु 27 लाख रुपये की लागत से भी अधिक 3 घाटों के निर्माण हेतु नए छठ पूजा घाटों का शिलान्यास पूजन निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। 

विधायक ने विशेष रूप से छठी मैया के पूजन हेतु सरदार पटेल चौराहा स्थित छठ पूजा घाट,नौरय्या खेड़ा छठ पूजा घाट शांति नगर छठ पूजा घाट पर निर्माण कार्य तेजी से प्रारम्भ कराया।विधायक ने बताया कि युद्ध स्तर पर छठी मैया के भक्तों के लिए नए छठ घाटों के निर्माण को कराने का काम कर रहा हूं और लगातार यह काम करता रहूंगा क्योंकि यह मेरी भी व्यक्तिगत आस्था का विषय है। पूजन के लिए आगामी छठ मैया के पूजन से पूर्व सभी छठ पूजा घाटों को व्यवस्थित ढंग से तैयार कर लिया जाएगा!विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने बताया कि घाटों को समय से पूर्व ही तैयार कराकर, माताओं- बहनों, और समस्त भक्तों को समर्पित कर दिया जाएगा। जिससे माताएं बहनों को पूजा में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।उक्त पूजन कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी,पार्षद नीरज कुरील,पार्षद गुंजन शर्मा, उदयराज,अखिलेश पांडेय,लल्लन सिंह,लवी,इंद्रेश कुमार,जगजीवन लाल,महेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap