Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:32 PM

पुष्पांजलि सेवा समिति ने बुजुर्गों को कुर्सी-मेंज समेत वितरित की गृह उपयोगी वस्तुएं।

पुष्पांजलि सेवा समिति द्वारा परमट निवासी बुजुर्गों का सम्मान एवं गृह उपयोगी वस्तुओं का वितरण।

बुजुर्गों के सम्मान में खड़ी है पुष्पांजलि सेवा समिति।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

पुष्पांजलि सेवा समिति द्वारा बाबा आनंदेश्वर के आशीर्वाद से असहाय, निर्धन बुजुर्गों को गृह उपयोगी वस्तुओं के साथ ही बैठने के लिए कुर्सी और मेज का वितरण किया गया

बुजुर्गों ने समिति के संरक्षक विकास जायसवाल जी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल राम जानकी मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया और स्थानीय नागरिकों के साथ ही गणमान्य नागरिकों ने भगवान श्री राम परिवार की आरती उतारी और भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी हर प्रसाद जायसवाल, रामू जैसवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी, पूर्व पार्षद हरिओम पांडे, संतोष बग्गड, गोपाल त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, अनूप त्रिपाठी, गुंजन गुप्ता, मनीष जायसवाल, आकाश जायसवाल, नितिन जायसवाल, एडवोकेट रमाकांत मिश्रा, संजय अधिकारी समिति के सचिव गोपाल त्रिवेदी, अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी समेत सेवक नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap