Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:05 PM

किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस द्वितीय का हुआ आयोजन

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल जनपद महाराजगंज के स्वास्थ्य टीम के द्वारा किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस द्वितीय का आयोजन उपकेंद्र छपिया, बसवार, धरमपुर, पिपरपाती तिवारी एवं सिसवा मुंशी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 198 किशोरियों एवं 278 किशोरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान , किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों को संबोधित करते हुए बताया कि अपने प्रतिदिन के भोजन में इंद्रधनुषीय कलर के भोज्य पदार्थ होने चाहिए जिससे किशोर किशोरी पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे कार्यक्रम के दौरान सैनिटरी नैपकिंस एवं आयरन की गोली का वितरण किया गया तथा विफ़्स कार्यक्रम एवं किशोरी सुरक्षा योजना के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान एनएमएस जनार्दन सिंह ने बच्चों को कुष्ठ रोग से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दिया। इस दौरान डॉक्टर एमपी सिंह, डॉक्टर घनश्याम गुप्ता, विराट मिश्रा, एएनएम ममता यादव, एएनएम गीता यादव, मीरा, ग्राम प्रधान आशा, अंगिरा इत्यादि उपस्थित रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की स्वास्थ्य टीम के द्वारा एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार कुमारी प्रीति विश्वकर्मा व द्वितीय पुरस्कार सानिया खातून ने प्राप्त किया वहीं बबलू को तृतीय पुरस्कार से प्रस्कृत किया गया।

India khabar
177

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap