Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:40 PM

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पदयात्रियों का कुजापी में हुआ भव्य स्वागत।

स्मार्ट कार्ड मीटर गरीबों को लूटने के सिवा कुछ नहीं :डॉ. संजय 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पदयात्रियों का कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में जिले के कुजापी स्थित महादेव स्थान के निकट भव्य स्वागत किया गया। गाजे-बाजे के साथ स्वागत कार्यक्रम में दल के पदयात्रियों को अंग वस्त्र व अन्न जल देकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी मुख्य संगठन डॉ संजय यादव ने देश व प्रदेश की समस्याओं को रखते हुए बिजली की स्मार्ट कार्ड मीटर लगाए जाने का भरपूर विरोध किया तथा कहा कि सरकार इस योजना के माध्यम से गरीबों को लूटने के सिवा कुछ नहीं कर रही है। जिसे वहां मौजूद लोगों ने भरपूर समर्थन भी किया। इस मौके पर मौजूद प्रदेश ओबीसी के सचिव कमलेश कुमार, जिला सचिव डॉ. सुनील कुमार, सुरेंद्र कुश,शिवशंकर सिंह,अजय कुमार, मनोज कुमार, ललन प्रसाद,राजू कुमार,चित्तू कुमार,मुकेश कुमार,रंजन कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
96

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap