Tranding
Sat, 30 May 2026 01:19 PM

शिविर का आयोजन कर 250 दिव्यांगजनों का बनाया गया यूडीआइडी कार्ड।

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों का UDID कार्ड निर्गत करने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,हाजीपुर, भगवानपुर, महनार, महुआ और चेहराकलां में शिविर का आयोजन किया गया।इसके अंतर्गत कुल 250 दिव्यांगजनों का UDID कार्ड बनाया गया।दिनांक 24 सितंबर को भी उक्त सभी स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।शेष प्रखंड यथा दिनांक 25 सितंबर एवं 26 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली,लालगंज, जन्दाहा,राजापाकर, देसरी एवं सहदेई बुजुर्ग में दिनांक 27 सितंबर तथा दिनांक 28 सितंबर को पटेढी बेलसर,बिदुपुर,पातेपुर एवं गोरौल प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिव्यांगजनों को Udid कार्ड निर्गत करने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।उक्त के आलोक में सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध है कि अपने प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर UDIDकार्ड हेतु लगने वाले शिविर में जाकर अपना Udid कार्ड बनवा सकते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap