Tranding
Sun, 19 Apr 2026 11:02 PM

गया पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई में टीपीसी के पूर्व नक्सली कमांडर और एक अन्य अपराधी गिरफ्तार।

देशी कट्टा, राइफल और 28 पीस जिंदा कारतूस बरामद

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

बिहार के गया में गया पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई में कोंच थाना क्षेत्र अंतर्गत टीपीसी के पूर्व नक्सली कमांडर मनोज यादव और विजय साव उर्फ मुखिया को एक पीस देशी कट्टा, दो पीस देशी राइफल और 28 पीस जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर की है।एसएसपी ने बताया कि टीपीसी के पूर्व नक्सली कमांडर मनोज यादव को डेल्हा थाना क्षेत्र के कुजाप गांव में आने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस कुजाप गांव पहुंची तो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग खदेड़ कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम मनोज यादव, पिता-स्व हरदेव यादव, कोंच थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाला बताया। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि पूर्व की घटनाओं में उपयोग किए गए संगठन के हथियार खैरा गांव के रहने वाले विजय साव उर्फ़ मुखिया को घर में रखने के लिए दिए है। इसके बाद उसका घर पर छापेमारी किया गया और घर से एक पीस देसी कट्टा, दो देशी राइफल और 28 पीस जिंदा कारतूस को बरामद किया गया। टीपीसी के पूर्व नक्सली कमांडर मनोज यादव के निशानदेही पर विजय साव उर्फ़ मुखिया को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि टीपीसी नक्सली कमांडर मनोज यादव एवं उमेश यादव के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। गिरफ्तार नक्सली कमांडर मनोज यादव पर गया जिले के विभिन्न थाने में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं और पुलिस को काफी लंबे वर्षो से तलाश थी।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap