Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:42 PM

महिला पुलिस कर्मियों व एंटी रोमियो टीम ने छात्रा - छात्राओं को किया जागरूक..

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बलिया पुलिस द्वारा चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान गुरूवार को भी जारी रहा। बांसडीहरोड थाना की महिला पुलिस कर्मियों व एन्टी रोमियो टीम द्वारा राम दहिन इंटर कालेज आमघाट में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

  इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि महिलाओं बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरूक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा, आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मियों छात्राओं की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्म रक्षात्मक गुण सिखा क्यूये गये। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा आदि की जानकारी भी दी गई।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap