Tranding
Sat, 28 Feb 2026 02:55 AM

मुखिया के जाली हस्ताक्षर से 12 लाख की हुई निकासी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मुखिया के फर्जी हस्ताक्षर करके शौचालय मद में 12 लाख रुपया के निकासी अवैध ढंग से कर ली गई है,मामले में मुखिया ने बीडीओ को आवेदन देकर,प्रखंड स्वच्छता समन्वयक पर फर्जीवाडे का आरोप लगाया है। मामला प्रखंड बाहा एक के बांसगांव मझरिया का बताया गया है, मुखिया बृजेश राम ने अपने ही पंचायत के वार्ड सदस्य एवं प्रखंड स्वच्छता समन्वयक के मिली भगत कर शौचालय निर्माण में उनके फर्जी हस्ताक्षर कर शौचालय मद में अवैध ढंग से निकासी करने का आरोप लगाया है। मुखिया बृजेश राम ने संवाददाता को बताया कि पंचायत के करीब चार वार्ड सदस्य के द्वारा प्रखंड स्वच्छता समन्वयक से मिली भगतकर करीब वह 100 से ज्यादा लोगों केआवेदन फर्जी ढंग से उनके हस्ताक्षर कर करीब 12 लाख रुपया की निकासी कर ली है,यह मामले में मुखिया ने बीडीओ को आवेदन देकर इसकी जांच कर मामले के दोषीयों पर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत प्रखंड के बीडीओ,प्रदीप कुमार ने संवाददाता को बताया कि मुखिया के द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी,उन्होंने बताया कि इस मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन सभी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस मामला को सामने आने पर वार्ड सदस्य,स्वच्छता समन्वयक,वार्डवासियों की बीच हड़कंप मच गई है।

Karunakar Ram Tripathi
75

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap