Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:11 PM

शौच करने गई एक महिला का ट्रेन के चपेट में आने से हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

घर से शौच करने गई एक महिला का ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के सालिमपुर,वार्ड नंबर 11 की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। ट्रेनी डीएसपी सह थाना अध्यक्ष,डॉक्टर सपना रानी ने संवाददाता को बताया कि मृतक,सुदर्शन रावत की पत्नी अनीता देवी,उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में परिजनों के आवेदन पर यू डी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। रेलवे ट्रैक पर शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पहचान कर उसकी सूचना उसके पति को दी।मृतिका के पति,सुदर्शन रावत ने संवाददाता को बताया कि उसकी पत्नी की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी,शौच करने के लिए रेलवे लाइन की तरफ गई थी,इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर उसे देख घटना की जानकारी दी,इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी,वहीं स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया किअनीता के तीन छोटे-छोटे बेटे हैं,उसकी शादी 2007 में सुदर्शन के साथ हुई थी, हालांकि 2012 में उसका गवना हुआ था।

Karunakar Ram Tripathi
96

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap