Tranding
Sat, 11 Apr 2026 05:54 PM

विद्यालय के छात्राओं के बीच चला मानवाधिकार जागरूकता अभियान

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मानवअधिकार सुरक्षा संघ भारत के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत गुरुवालिया स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय संस्कृत में पहुंचकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच मानवाधिकार से संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवशंकर यादव,मानवाधिकार सुरक्षा संघ भारत के संस्थापक अध्यक्ष,डॉक्टर सरफुद्दीन हुसैन,जिलाअध्यक्ष, मोहम्मद असलम,प्रदेश अध्यक्ष,विनय कुमार, मोहम्मद मैनेजर,विद्यालय के छात्र-छात्राएं,सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत संघ के अधिकारी नेअपना परिचय देते हुए किया।जागरुकता अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष,विनय कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि मानव अधिकार वह मौलिक अधिकार है,जिसके तहत सभी को जीने का हक शिक्षा का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता काअधिकार, समानता काअधिकार सबको प्राप्त है,इसअधिकार को हमसे कोई छीन नहीं सकता।मानवअधिकार मूल इसी विषय का बोध कराता है, वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिवकुमार यादव ने इस पुनीत कार्य के लिए अपने विद्यालय परिवार की ओर से संघ को बधाई,शुभकामनाएं दी,साथ ही उन्होंने कहा किअगर बाल्यकाल से ही मानव अधिकार के प्रति बच्चों को जानकारी दी जाए तो आगे चलकर मानव अधिकार के प्रति बच्चे, छात्र-छात्राएं, सजग, जागरूक नागरिक बनेंगे। कार्यक्रम के उपरांत नियमित रूप से विद्यालय आकर शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को प्रधानाध्यापक शिवकुमार यादव की उपस्थिति में, संस्थापक अध्यक्ष,प्रदेशअध्यक्ष, जिला अध्यक्ष नेअपने हाथों से सभी बच्चों को कलम, टॉफी, बिस्किट का वितरण किया।छोटे-छोटे स्कूली बच्चे कलम बिस्किट, चॉकलेट लेकर काफी खुश नजर आए।विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं इसआयोजन को करने में, मानवाधिकार सुरक्षा संघभारत के सभी पदाधिकारी के प्रतिआभार व्यक्त किया।

Karunakar Ram Tripathi
26

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap