Tranding
Fri, 29 May 2026 03:22 AM

पोखर में नहाने के दौरान छात्र की डूबकर हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक नवमी कक्षा के छात्र की पोखर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि थाना क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत के बलुआ रामपुरवा गांव में रात्रि करीब 8:00 बजे पोखरा में नहाने के क्रम में डूबने से हो गई। युवक को बलूवा रामपुरवा,वार्ड नंबर 17 निवासी, रामलाल चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र, मनीष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि गांव के समीप पोखर है,उस पोखर में मोटर लगा हुआ है,गर्मी होने के पर शाम में मोटर चलाकर लोग नहाते हैं,शाम में भी कुछ और लोग नहाने के लिए गए थे, इसी दौरान मनीष भी गया था, जो डूब गया।मनीष भाई बहन में तीसरे नंबर पर था,वह राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ रामपुरवा में नवी कक्षा में पढ़ता था।थाना अध्यक्ष,मुकेश कुमार ने संवाददाता को बचाया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों नेअभी तक आवेदन नहीं दिया है,आवेदन मिलने पर कांड दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap