नौतनवां पुलिस द्वारा 30 बोरी चीनी, 03 अदद वाहन ई-रिक्शा 3 अभियुक्त सहित बरामद कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।
नौतनवा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना (I.P.S) के द्वारा नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थानो को तस्करी के रोकथाम का सख्त निर्देश दिया गया था जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह (P.P.S) के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी (P.P.S) के कुशल दिशा निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस द्वारा डण्डा नदी पुल से नेपाल बार्डर से नेपाल जाने वाले रास्ते पर मुखबीर द्वारा प्राप्त सूचना में छापामारी के दौरान 30 बोरी चीनी प्रत्येक ई-रिक्शा पर 10-10 बोरी 03 अदद ई-रिक्शा वाहन व 03 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 113 कस्टम अधि० मे बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी 30 बोरी चीनी प्रत्येक ई-रिक्शा पर 10-10 बोरी 3 अदद ई-रिक्शा वाहन संख्या-
UP56AT7872, UP56AT6956, UP56T3250
गिरफ्तार- 1) इस्माईल S/O मंसूर अली नि0 महुअवा PS सोनौली जनपद महराजगंज उम्र करीब 24 वर्ष
(2)घनश्याम साहनी पुत्र रघुवर साहनी नि० वार्ड नं0 13 महेन्द्र नगर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 25 वर्ष
(3) अब्दुल रहमान S/O खुदावक्श नि० शेखफरेन्दा थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र करीब 22 वर्ष
गिरफ्तार बरामद करने वाले पुलिस का विवरण
1. उ0नि0 प्रशि० विकाश गोड थाना नौतनवा
2. का0 अम्बुज राय थाना नौतनवा