Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:30 PM

जनपद में भव्य तरीके से मनाया जायेगा बलिया बलिदान दिवस।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार नेआज सोमवार को कलेक्ट्रेड सभागार में बैठक कर "बलिया बलिदान दिवस" की तैयारी के संबंध में चर्चा की उन्होंने अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया की पूरी गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। उन्होंने कहा कि "बलिया बलिदान दिवस" भव्य तरीके से मनाया जाना चाहिए। 

 बैठक में मौजूद लोगों ने भी इसको और भव्य रूप से बनाए जाने के संबंध में अपने सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने कहा की बलिया के लिए यह दिन उत्सव का दिन है। इसलिए इसकी भव्यता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने जेलर को निर्देश दिया कि 19 अगस्त को जेल पर जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे उसकी तैयारी पहले से ही कर लें। 

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय, साहित्यकार डॉक्टर शिव कुमार कौशिकेय, असगर अली, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap