Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:48 PM

स्वतन्त्र दिवस पर राष्ट्रीय त्यौहार मंच का होगा गठन अशफाक हुसैन मेकरानी करेंगे ऐलान।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय त्यौहार मंच का गठन समाजसेवी अशफाक हुसैन मेकरानी करेंगे ये जानकारी अशफाक हुसैन मेकरानी ने दी मेकरानी ने कहा की हिन्दुस्तान की सरजमी पर सर्व धर्म पंत मजहब के लोग पूरी निष्ठा पूर्वक अपने अपने धर्म पर रहते हुए एकता भाईचारा और प्यार के साथ अपने पर्व त्यौहार को मनाते हैं। सर्व धर्म के त्यौहार पर आने वाली छोटी बड़ी समस्याओं को देखते हुए इस मंच संगठन का गठन किया जा रहा है। जैसे शासन प्रशासन, नगर निगम, नगर पालिका, तहसील, विधुत विभाग, जिला पंचायत, आदी विभाग से संबंधित कार्य जिसको आम आदमी या त्योहारों पर आने वाली छोटी बड़ी जरूरत पर आयोजक उस कार्य को नही कर पाता है तो उसके लिए ये मंच संगठन का गठन किया जा रहा है जिससे हमारे संगठन के साथी पदाधिकारी गण आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग से सम्पर्क कर उक्त समस्या का समाधान करने पर काम करेंगे। जिससे देश प्रदेश के सर्व धर्म के लोग एकता सौहार्द स्थापित कर अपने पर्व त्यौहार को सकुशल धूम धाम से मना सके। उक्त मंच का गठन ऐलान जश्न ए आजादी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ध्वजा रोहण पर किया जायेगा। इस मंच से जुड़कर सेवा कार्य करने वाले इच्छुक साथी संपर्क करें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap