Tranding
Mon, 13 Apr 2026 11:50 PM

गंगा मुक्ति सफाई अभियान के तहत मासिक समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

रिपोर्ट - मनोज कुमार पाण्डेय 

बलिया। जनपद बलिया के महाबीरघाट स्थित संकटमोचन मंदिर परिसर में आज सोमवार को रमाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में "गंगा मुक्ति सफाई अभियान" के तहत मासिक समीक्षा बैठक आहुति की गई। उक्त बैठक में गंगा को गंदगी से कैसे मुक्त कराया जाए, इसकी चर्चा विस्तार पूर्वक की गई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे रमाशंकर तिवारी इंडिया खबर को बताया कि यह गंगा मुक्ति अभियान कोई नया नहीं शुरू हुआ है, बल्कि यह अभियान काफी समय से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का गंगा सफाई मुक्ति अभियान कई स्थानों पर काफी दिनों से चलाया जा रहा है, काशी,मथुरा, प्रयाग कानपुर आदि जगहों पर हमारा,संगठन कार्यरत है।उन्होंने बताया कि जहां भी शहरों से गांव तक गंगाजी में नाले का गंदा पानी व गंदा कचड़ा गिराया जा रहा है। उसको रोकने के लिए हम सभी काफी प्रयत्नशील हैं। हम लोग का पूर्ण प्रयास है कि गंगा जी में बहाए जा रहे गंदगी को रोकें और इससे गंगा जी को मुक्त कराएं। अंत में सभी के द्वारा गंगा सफाई का संकल्प लिया गया।

 इस बैठक में मुख्य रूप से रमाशंकर तिवारी, जिला प्रभारी विनय पान्डेय, अशोक पाण्डेय, पारस पान्डेय, मनोज पाण्डेय, जयराम पांडेय, संजय पाण्डेय, सहित अन्य गंगा भक्त उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
83

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap